फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Angered by the beating of family members, a minor lover couple committed suicide by jumping into the Ganges.

घरवालों की पिटाई से क्षुब्ध नाबालिग प्रेमी युगल ने गंगा में कूदकर दी जान

Fri, 30 Jul 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Angered by the beating of family members, a minor lover couple committed suicide by jumping into the Ganges.
धानापुर(चंदौली)। थाना क्षेत्र के दीयां गांव निवासी दो नाबालिग प्रेमीयुगल ने अपने घर वालों की पिटाई से आहत होकर गंगा में कूदकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले दोनो ने अपने हाथ को दुपट्टे से इतनी मजबूूती से बांधा था कि मौत के बाद तक वह गांठ नहीं खुली थी। दिल दहला देने वाली यह घटना बृहस्पतिवार की है। क्षेत्र के नरौली घाट पर सुबह प्रेमी युगल का शव मिला था पर उनकी शिनाख्त शाम को दीयां गांव निवासी राहुल यादव (17) और खुशबु यादव(14) के रूप में हुई जो पिछले दो दिनों से घर से गायब थे। घटना के बाद परिजनों के साथ पूरे गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नरौली घाट पर बृहस्पतिवार की सुबह गंगा नदी में एक लड़का-लड़की का शव उतराया मिला। दोनो के हाथ दुपट्टे से बंधे थे। इसे देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय मल्लाहों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। लेकिन काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम पांच बजे के बाद पुलिस को सूचना मिली किधानापुर थाना क्षेत्र के दीयां गांव के निवासी सुभाष यादव का लड़का राहुल यादव (17) और गांव निवासी अजय उर्फ गामा यादव की पुत्री खुश्बू (14) पिछले तीन दिनों से घर से लापता है। जिस पर पुलिस ने पहचान के लिए दोनो के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने दोनो का पहचान लिया। इसके बाद घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि राहुल यादव कक्षा ग्यारहवीं का और खुश्बू यादव कक्षा आठ की छात्रा रही। लॉकडाउन के दौरान इनमे बीच प्रेम बढ़ा। इधर चार दिन पहले परिजनों को इनके प्रेम प्रसंग के बारे में पता चला तो उन्होंने दोनो की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि उसके दूसरे दिन ही दोनों घर से चले गए। परिजनों ने काफी खोजबीन की पर वे नहीं मिलेे।बृहस्पतिवार को गंगा में उनका शव मिला। इस संबंध में थाना प्रभारी एसआई बसंत लाल यादव ने बताया कि दोनों के परिवार के द्वारा शवों की पुष्टि होने पर पोस्टमार्टम के बाद शवों को उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed