फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Anganwadi workers play an important role in making children healthy: MP

बच्चों को स्वस्थ बनाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भूमिका अहम : सांसद

Wed, 09 Sep 2026 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers play an important role in making children healthy: MP
Photo Title
कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को सम्मान एवं नियुक्ति पत्र समारोह आयोजित किया गया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र और महिला कल्याण विभाग के लाभार्थियों को सम्मान दिया गया। अफसरों और जनप्रतिनिधियों ने कुपोषण मुक्त जिला बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। समारोह में भाजपा
विज्ञापन

सांसद डॉ. विनोद बिंद ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। बच्चों को स्वस्थ बनाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होती है। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा और बाल विकास की योजनाओं को प्रभावी रुप से लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ज्ञानपुर के निषाद पार्टी विधायक विपुल दूबे ने कहा कि मानदेय में वृद्धि सरकार द्वारा उनके परिश्रम एवं सेवाभाव के सम्मान का प्रतीक है। डीएम शैलेष कुमार ने बताया कि जिले में सैम और मैम बच्चों की संख्या में तेजी से कमी आ रही है। 2024 में कुल सैम एवं मेम बच्चों की संख्या 72 और 469 थी, जो वर्ष 2026 में घटकर 43 और 347 हुई। इस दौरान पोषण पोटली और नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। बच्चों के अन्नप्राशन संस्कार एवं गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघ्न कन्नौजिया, राजकुमार गुप्ता आदि रहे। औराई ब्लॉक में भाजपा विधायक दीनानाथ भाष्कर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। सुरियावां में पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का उत्साह बढ़ाया। औराई में बीडीओ दिलीप कुमार, सीडीपीओ मंजू वर्मा, मुख्यसेविका अल्पना श्रीवास्तव, शकुंतला देवी, मनीषा यादव, पूनम देवी, सुनीता देवी, मुन्ना दुबे, संजय दुबे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed