फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Anganwadi helper died in road accident

चंदौली: सड़क दुर्घटना में आंगनबाड़ी सहायिका की मौत

Sat, 18 Feb 2023 06:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:42 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi helper died in road accident
रैथा गांव निवासी आंगनबाड़ी सहायिका नीलम देवी (49) की सड़क दुर्घटना मे मौत हो गई। वह पिछले दिनों बेटे के साथ वाराणसी में अपने देवर के बेटे की शादी में गई थी। बृहस्पतिवार को लौटते समय वाराणसी के जाल्हूपुर के समीप बाइक पलटने से नीलम गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। यहां देर रात मौत हो गई। नीलम की मौत से परिवार वालों में कोहराम मचा है। धानापुर ब्लाक के रैथा गांव की रहने वाली नीलम आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में कार्यरत थी। अपने देवर विनोद गुप्ता के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए 13 फरवरी को बेटे दीपक गुप्ता के साथ बाइक से वाराणसी के हरहुआ बाजार मे गई थी। शादी समारोह के बाद बृहस्पतिवार की सुबह दस बे बेटे के साथ घर के लिए चली थी। वाराणसी के जाल्हूपुर में पीडब्लूडी ने सड़क में गड्ढा खोकर छोड़ दिया है। मां बेटे जाल्हूपुर पहुंचे तो गड्ढे में फंसकर बाइक असंतुलित हो गई। इस बीच नीलम सड़क पर गिर पड़ी और उसके सिर में गंभीर चोट लगी। अचेतावस्था में बेटे दीपक ने मां को नक्खी घाट स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने नीलम को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। यहां रात दो बजे इलाज के दौरान नीलम की मौत हो गई। नीलम की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। नीलम देवी की दो पुत्रियां सुमन गुप्ता, साधना गुप्ता और दो पुत्र दीपक गुप्ता व राहुल गुप्ता हैं। दोनों लड़कियों एक लड़के की शादी हो चुकी है। शुक्रवार की सुबह नीलम के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed