फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Anganwadi center ready for play group studies

प्ले ग्रुप की पढ़ाई के लिए आंगनबाड़ी केंद्र हो रहे तैयार

Mon, 23 Aug 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi center ready for play group studies
पीडीडीयू नगर। शासन ने सर्व शिक्षा अभियान को अगले पांच साल तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है। अभियान के तहत तीन साल की उम्र से ही बच्चों को खेल के माध्यम से पढ़ाने व सिखाने पर जोर देने की बात कही गई है। इस योजना के तहत सरकारी स्कूलों में भी प्ले ग्रुप स्कूल तैयार होंगे। इसको लेकर जिले में तैयारी तेज कर दी गई है। प्री प्राइमरी की शिक्षा के लिए जिले में संचालित 1883 आंगनबाड़ियों केंद्रों को जिम्मेदारी दी गई है। इनमें 90 आंगनबाड़ी केंद्रों को तैयार किया जा चुका है जबकि 117 पर तेजी से कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलने वाले प्ले ग्रुप में तीन से पांच वर्ष तक के बच्चों का दाखिला लिया जाएगा। नई शिक्षा नीति के तहत प्री-प्राइमरी कोर्स का पाठ्यक्रम बनाने की जिम्मेदारी स्टेट काउंसिल फॉर एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) को सौंपी गई है। एससीईआरटी ने राज्य हिंदी संस्थान को प्री प्राइमरी में चलने वाली पुस्तक तैयार करने को कहा था। राज्य हिंदी संस्थान ने प्ले ग्रुप के बच्चों के लिए तीन तरह की किताबें तैयार की है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बेसिक शिक्षा विभाग की निगरानी में सभी गतिविधियां होंगी। डीपीओ का चार्ज संभाल रहे बरहनी ब्लॉक के सीडीपीओ आरपी मौर्या ने बताया कि परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों व एआरपी का मार्च में ही प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। अब एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को प्रशिक्षित करेंगे। शीघ्र ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री प्राइमरी शिक्षा के लिए तैयार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed