फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Anaemia in pregnant women, hemoglobin found below the standard

Chandauli News: गर्भवती महिलाओं में खून की कमी मानक से कम मिला हीमोग्लोबिन

Sat, 12 Sep 2026 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Anaemia in pregnant women, hemoglobin found below the standard
जीवन शैली और खानपान का तरीका बदलने से गर्भवती महिलाएं बीमारी के घेरे में आ जा रही हैं। जिले में गर्भवती महिलाओं में खून की कमी एक बड़ी समस्या है।
विज्ञापन

सीएमओ संतोष कुमार चक के अनुसार जिले में हर सातवीं गर्भवती महिला एनीमिया से पीड़ित है। इनमें खून की कमी है। जिले में वर्तमान में 10,956 गर्भवती महिलाएं हैं। इनमें 1,425 महिलाएं हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) की सूची में शामिल हैं। अधिकतर महिलाओं में हीमोग्लोबिन सात ग्राम है। डाॅक्टर का कहना है कि गर्भवती महिलाओं में हिमोग्लोबिन 10 ग्राम से अधिक होना चाहिए। इसका मुख्य कारण पौष्टिक आहार से दूरी है।
खानपान पर ध्यान नहीं देना, आयरन की गोलियां भी नियमित रूप से गर्भवती महिलाएं नहीं खाती हैं। इसके कारण शरीर में खून की कमी होती है। जन्म लेने वाला शिशु कमजोर पैदा होता है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बीते महीने गर्भवती महिलाओं की स्क्रीनिंग हुई थी। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें, तो बीते 26 अप्रैल से 26 अगस्त तक कुल 20017 प्रसूताओं की जांच की गई।
विज्ञापन

इसमें 9061 प्रसूताओं का प्रसव हो चुका है। जबकि 1425 में हाई रिस्क प्रग्नेसी की श्रेणी में है। इनमें खून की कमी, कम वजन, लंबाई कम होना, गर्भ के निचले हिस्से पर बच्चे का होना आदि एचआरपी के श्रेणी में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि गर्भवती महिलाएं चाहे तो इससे बचा जा सकता है, सभी सीएचसी-पीएचसी पर निशुल्क हीमोग्लोबिन की जांच और दवाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed