{"_id":"6945a5c0d6648ac21c0e4c7e","slug":"an-fir-was-lodged-against-163-people-including-a-doctor-for-creating-ruckus-and-raising-slogans-against-the-police-in-the-police-station-chandauli-news-c-189-1-svns1013-141005-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: कोतवाली में हंगामा और पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाने पर डॉक्टर समेत 163 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: कोतवाली में हंगामा और पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाने पर डॉक्टर समेत 163 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
महिला आयोग की सदस्य से विवाद के बाद कोतवाली में चिकित्सक के साथ पहुंची भीड़ ने की थी नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। कोतवाली में हंगामे और पुलिस मुर्दाबाद के लगे नारों के बाद पुलिस ने शुक्रवार को चंदौली के निजी अस्पताल के संचालक समेत 13 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि एसआई देवेंद्र बहादुर सिंह ने तहरीर देकर बताया कि 17 दिसंबर को राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव जिले में दौरे पर थीं। कस्तूरबा बालिका विद्यालय में भ्रमण के बाद महिलाओं से जनसंपर्क कर रही थी। इसके बाद महिलाओं की समस्याओं को जानने के लिए निजी हॉस्पिटल पहुंची थी। अभी वह महिलाओं से बातचीत कर रही थीं तभी अस्पताल के प्रबंधक डॉ. आनंद प्रकाश तिवारी व उनके भाई शिवेंद्र तिवारी की ओर से सहयोग नहीं किया गया। इसके बाद वह वहां से चली गईं। बताया गया कि डॉ. आनंद प्रकाश तिवारी व उनके सहयोगी भुलाई तिवारी, अमन तिवारी, प्रदीप मिश्रा, अजीत कुमार पांडेय, सतीश मिश्रा, सतेंद्र यादव, छोटू प्रजापति, मिंटू पांडेय, वीर यादव, प्रमोद, ज्ञान तिवारी, अलख तिवारी लगभग 150 महिला व पुरुष सहयोगियों के साथ रात आठ बजे चंदौली कोतवाली आए और हंगामा करने लगे। कोतवाली परिसर में पुलिस मर्दाबाद के नारे लगाये। सरकारी कार्य में बाधा भी उत्पन्न की गई। लगभग तीन घंटे तक कोतवाली कार्य बाधित रहा। इस पर चिकित्सक डॉ. आनंद प्रकाश तिवारी समेत 13 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।