फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   An FIR has been lodged against three people, including a village development officer, for allegedly molesting a woman.

Chandauli News: महिला से छेड़खानी के आरोप में ग्राम विकास अधिकारी समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Tue, 10 Feb 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
An FIR has been lodged against three people, including a village development officer, for allegedly molesting a woman.
महिला के विरोध पर पति और परिजनों की पिटाई, न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धानापुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ हुई थी। विरोध करने पर उसके पति व परिजनों के साथ मारपीट भी की गई थी। इस मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट चंदौली के आदेश पर पुलिस ने ग्राम विकास अधिकारी विनोद यादव और उसके भाई सतीश और मनीष के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है।
मामला 31 अक्टूबर 2025 की शाम का है, जब ट्रक ले जाने के लिए गांव के दो पक्षों के बीच विवाद और झड़प हुई थी। पुलिस ने उस समय हस्तक्षेप कर विवाद शांत कराया था। आरोप है कि अगले दिन सुबह ग्राम विकास अधिकारी और अन्य आरोपियों ने महिला के साथ छेड़छाड़ और गाली-गलौज की। विरोध करने पर महिला के पति और परिजनों के साथ जमकर मारपीट की गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शुरुआती शिकायत पर कार्रवाई करने की बजाय पीड़ितों को गिरफ्तार कर शांति भंग के तहत जेल भेज दिया। जमानत मिलने के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। दो दिन थाने दौड़ने के बाद पीड़ितों ने एसओ और एसपी को पत्र लिखा। इसके बाद पुलिस ने रात में आरोपियों को थाने बुलाकर पीड़िता के पति समेत सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के पति राम आशीष यादव ने न्यायिक मजिस्ट्रेट चंदौली के सामने न्याय की गुहार लगाई। कोर्ट ने 3 दिसंबर को आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया। प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणीलाल सेन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ और जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed