फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Amrit Bharat weekly special trains will run from Udhna to Madhubani and Jhanjharpur

Chandauli News: उधना से मधुबनी और झंझारपुर के लिए चलेंगी अमृत भारत साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें

Fri, 22 May 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Amrit Bharat weekly special trains will run from Udhna to Madhubani and Jhanjharpur
पीडीडीयू नगर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान ट्रेनों यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उधना से मधुबनी और झंझारपुर के लिए दो जोड़ी अमृत भारत साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी। ये ट्रेनें पीडीडीयू जंक्शन से होकर जाएगी। इससे यात्रियों को सुविधा होगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 09045 उधना-मधुबनी स्पेशल 24 एवं 31 मई को उधना से 01:30 बजे खुलकर अगले दिन 16:15 बजे मधुबनी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09046 मधुबनी-उधना स्पेशल 25 मई एवं 01 जून को मधुबनी से शाम 18:15 बजे खुलकर तीसरे दिन 13:45 बजे उधना पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 09047 उधना- झंझारपुर स्पेशल 24 एवं 31 मई को उधना से सुबह 05:30 बजे खुलकर अगले दिन 20:30 बजे झंझारपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09048 झंझारपुर-उधना स्पेशल 25 मई एवं 01 जून को झंझारपुर से रात 22:30 बजे खुलकर तीसरे दिन 13:45 बजे उधना पहुंचेगी। दोनों जोड़ी ट्रेनें पीडीडीयू जंक्शन के साथ नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, बक्सर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, दरभंगा आदि स्टेशनों पर रुकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed