फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Amrit Bharat Express to run between Ahmedabad and Bhagalpur.

Chandauli News: अहमदाबाद से भागलपुर के बीच चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस

Thu, 20 Aug 2026 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Amrit Bharat Express to run between Ahmedabad and Bhagalpur.
अहमदाबाद और भागलपुर के बीच 26 अगस्त से साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस क्लोन स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाई जाएगी। इससे यात्रियों को कम पैसे में अहमदाबाद जाना आसान होगा।
विज्ञापन

इस समय पटना और अहमदाबाद के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस क्लोन स्पेशल चल रही है। अब अहमदाबाद और भागलपुर के बीच क्लोन स्पेशल ट्रेन चलगी। ट्रेन संख्या 19423 अहमदाबाद से बुधवार की शाम 6:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन बृहस्पतिवार को 9:13 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, मोकामा, किउल होते हुए शुक्रवार को सुबह 6:40 बजे भागलपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में 19424 भागलपुर से शुक्रवार की शाम 4:45 बजे रवाना होगी और शनिवार को तड़के 2:53 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी। इसके बाद रविवार सुबह 5:25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। ट्रेन में 11 जनरल कोच और 8 शयन यान श्रेणी और पेंट्रीकार सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि अमृत भारत एक्सप्रेस की क्लोन स्पेशल के संचालन से यात्रियों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed