फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ambedkar gave the right to equality to common citizens in the Constitution

Chandauli News: आंबेडकर ने संविधान में आम नागरिकों को दिलाया समानता का अधिकार

Tue, 15 Apr 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar gave the right to equality to common citizens in the Constitution
पीडीडीयू नगर। संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जुलूस निकाल कर आंबेडकर के विचारों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। गोष्ठी में आंबेडकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई। वक्ताओं का कहना था कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान में आम नागरिकों को समानता का अधिकार दिया।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर के मवई वार्ड में स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण किया। आंबेडकर का जीवन संघर्ष, ज्ञान और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा आंबेडकर के विचारों और योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही है। वार्ड नंबर एक चतुर्भुजपुर के भोगवार में भाजपा नेता मनीष गुप्ता ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अनिल गुप्ता गुड्डू, कुंदन सिंह, अखिल पोद्दार, संतोष खरवार आदि मौजूद रहे। आंबेडकर की जयंती पर चतुर्भुजपुर ओड़वार स्थित प्रतिमा पर शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इसी तरह पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्मस्थली सेवा न्यास के सदस्यों ने सेंट्रल कॉलोनी पावर हाउस कार्यालय के बगल में आंबेडकर की प्रतिमा की सफाई की और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान न्यास के सदस्यों ने आंबेडकर की प्रतिमा सार्वजनिक करने मांग की। इस दौरान कृष्णकांत गुप्ता, शंकर चौहान, सुजीत गुप्ता, ओमप्रकाश रजक, इंद्रासन चौहान आदि मौजूद रहे। ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज यूनियन की ओर से डीआरएम कार्यालय परिसर में स्थित पीएनएम कार्यालय जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान यूनियन के मंडल मंत्री डीके मिश्रा, वसिउल हक, कमलेश मांझी, सुमित कुमार, अमित सिंह, महेंद्र, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। सपा के पीडीडीयू नगर स्थित कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में डॉ. आंबेडकर को याद किया गया। इस दौरान मुलायम सिंह डब्लू, अमरनाथ मोनू, इशान मिल्की, रामनाथ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर जगह-जगह समारोह आयोजित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। गोष्ठियों में आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। नियामताबाद विकास खंड के कठौड़ी गांव में आंबेडकर की जयंती पर कांग्रेस नेता सतीश बिंद के नेतृत्व में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसी तरह कुढ़कला गांव के पंचायत भवन पर आंबेडकर की जयंती के मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव ने कहा कि डाॅ. आंबेडकर ने संविधान में समाज के वंचित लोगों को समानता का अधिकार दिया। तेंदुआ स्थित आंबेडकर पार्क से जयंती पर युवाओं की तरफ से बाइक रैली निकाली गई। रैली तेंदुआ से चलकर मझगाई, मरवटिया, अमदहां, मलेवर, सेमरा नौगढ़ होते आंबेडकर पार्क पहुंच कर समाप्त हुई। इसमें बसपा के पूर्व जिला सचिव डॉ. सीडी सिंह शामिल रहे। शिकारगंज क्षेत्र के डुहीसुही गांव में क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य, चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव आदि ने आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। सैयदराजा क्षेत्र के नौबतपुर, रेवसा और अमड़ा ग्रामसभा में भाजपा विधायक सुशील सिंह ने डॉ.आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed