फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Amarendra Singh became the president and Raghavendra Pratap became the general secretary.

Chandauli News: अमरेंद्र सिंह अध्यक्ष और राघवेंद्र प्रताप बने महामंत्री

Fri, 10 Jan 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Amarendra Singh became the president and Raghavendra Pratap became the general secretary.
चंदौली। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। बृहस्पतिवार को बार के सभागार में सर्वसम्मति से अमरेंद्र प्रताप सिंह को अध्यक्ष और राघवेंद्र प्रताप सिंह महामंत्री निर्वाचित घोषित किया गया। इसके बाद बार के सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


सदर तहसील में डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार के चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी हुई थी। इस दौरान अध्यक्ष और महामंत्री समेत सभी पदों पर एक-एक उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल किया था। इससे सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन होना लगभग तय था। बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई, जिसमें सभी पर्चे वैध पाए गए। इसके बाद निर्वाचन समिति के अध्यक्ष पंचानन पांडेय ने निर्वाचित पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की।
विज्ञापन

निर्वाचन समिति के अनुसार अध्यक्ष पद पर अमरेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामप्रकाश मौर्य, महामंत्री पद पर राघवेंद्र प्रताप सिंह निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पर अभिनव आनंद सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद राहुल सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर सतीश मौर्य, संयुक्त सचिव पद पर दुष्यंत यादव, पुस्तकालय मंत्री पद अवकाश कुमार निर्वाचित हुए। वहीं, कार्यकारिणी सदस्य के लिए पंचानन पांडेय, लाल प्यारे श्रीवास्तव, रमाकांत सिंह, मोहम्मद शहाबुद्दीन, राजेंद्र प्रसाद पाठक, विद्याचरण सिंह, आनंद सिंह, निजामुद्दीन, अनिल सिंह, सुजीत सिंह, संतोष कुमार सिंह, राज बहादुर सिंह निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेंगे। अधिवक्ता हितों के लिए संघर्ष हमारी प्राथमिकता में होगी। महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अधिवक्ता व जनहित को लेकर हम सभी संघर्ष के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस दौरान संतोष सिंह, अनिल सिंह, विद्याचरण सिंह, जय प्रकाश सिंह, राकेश रत्न तिवारी, चंद्रभूषण यादव, सुजीत सिंह, पंकज सिंह आदि मौजूद थे। अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और संचालन महामंत्री झन्मेजय सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed