क्षेत्र के तलासपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को असना न्याय पंचायत के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन बीईओ बरहनी कन्हैयालाल ने किया। प्राथमिक के बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय कंजेहरा के अमन कुमार प्रथम और प्राथमिक विद्यालय कोदई के शिवम कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में असना के विवेक पाल प्रथम और कोदई के प्रियांशु दूसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर की दौड़ में बहोरा चंदेल के रिशु यादव प्रथम व कंजेहरा अमन दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कंजेहरा की सोनी प्रथम और बहोरा चंदेल की मंजू दूसरे स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में कंजेहरा की अर्चना पहले और कम्पोजिट विद्यालय तलासपुर की नेहा दूसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग के कबड्डी मैच में उच्च प्राथमिक विद्यालय डेढ़गांवा के बच्चों ने बहोरा चंदेल को हरा कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में सुढना ने कम्पोजिट विद्यालय तलासपुर को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। इस अवसर पर शिक्षक संघ बरहनी के संरक्षक रमेश राय ने कहा कि दौड़ और कबड्डी देश की प्राचीन परंपरा और संस्कृति रही है। खेल को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए। खेल मनोरंजन के साथ मस्तिष्क को तनाव रहित करने में मदद करता है। इस मौके पर जितेंद्र प्रजापति, देवेंद्र यादव, रमाशंकर शर्मा, संजय सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, प्रफुल्ल चंद्र राय, प्रमोद कुमार, अरुण शुक्ला, सतीश गुप्ता, पूजा वर्मा, प्रीति जायसवाल, श्याम दुलारी, अनिल पांडेय रहे।