{"_id":"63fe50f2a44c8e9c80082aa4","slug":"allegations-of-ignoring-standards-in-road-construction-demonstration-chandauli-news-c-20-1-83667-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सड़क निर्माण में मानक की अनदेखी का आरोप, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सड़क निर्माण में मानक की अनदेखी का आरोप, प्रदर्शन
विज्ञापन
जलालपुर-परसडीहा मार्ग पर हो रहे पिचिंग कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मंगलवार को कार्य रोक दिया। नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। चेताया कि अगर कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं कराया तो वे धरना- प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
जलालपुर गांव को सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाले जलालपुर-परसडीहा मार्ग पर विशेष मरम्मत का कार्य चल रहा है। मंगलवार को पिचिंग का कार्य हो रहा था। इसी दौरान मार्ग निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने हंगामा आरंभ कर दिया और पिचिंग कार्य रोक दिया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप था कि पूर्व में बिछे खड़ंजे के ऊपर बिना गिट्टी डाले ही पिचिंग कराई जा रही है। ठेकेदार से कहे जाने के भी कार्य के गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं किया गया। चेताया कि यदि कार्य मानक के अनुरूप नहीं हुआ तो वे सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में संजय सिंह, गिरीश विक्रम सिंह, रामसागर सिंह, सन्नी सिंह, अनिल सिंह, मनंजय सिंह, मृत्युंजय सिंह, ऊषा, कलावती, जगरनाथी, अभिषेक, तूफानी आदि शामिल रहे।
पुलिस भी नहीं समझा पाई ग्रामीणों को
ग्रामीणों द्वारा मार्ग का निर्माण ठप कराए जाने से नाराज ठेकेदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाना चाहा लेकिन ग्रामीण टस से मस नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ग्रामीणों का पक्ष सुनने के बाद ठेकेदार को मानक के अनुसार कार्य कराने को कहकर वापस लौट गई।