फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Allegations of corruption in drain desilting

Chandauli News: ड्रेनों की सिल्ट सफाई में भ्रष्टाचार का आरोप

Mon, 06 Jul 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Allegations of corruption in drain desilting
सकलडीहा। समाजवादी पार्टी के सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने बंधी डिवीजन की ड्रेनों में सिल्ट सफाई के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। रविवार को कस्बा स्थित अपने कैंप कार्यालय में बूथ अध्यक्षों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करते हुए प्रदेश सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा।
विज्ञापन

बैठक में विधायक ने आरोप लगाया कि ड्रेनों की सिल्ट सफाई के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। हालांकि, उन्होंने इस संबंध में कोई दस्तावेज सार्वजनिक नहीं किया। उन्होंने कहा कि किसान, युवा और गरीब वर्ग सबसे अधिक परेशान है तथा बेरोजगारी और महंगाई लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

विधायक ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार और अपराध को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है और पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) वर्ग के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान और चुनावी तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed