फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   All the gates of the minors of the Narayanpur Pump Canal are locked.

Chandauli News: नारायनपुर पंप कैनाल के सभी माइनरों के गेट पर ताला

Sat, 01 Aug 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
All the gates of the minors of the Narayanpur Pump Canal are locked.
नियामताबाद के बौरी नहर में तलहटी में पानी। संवाद
नियामताबाद। नारायनपुर पंप कैनाल के जोगवा से सिंघीताली और अलीनगर तक स्थित सभी माइनरों के गेटों पर सिंचाई विभाग ने ताला लगा दिया है। यही नहीं ताला तोड़ा न जा सके इसके लिए वेल्डिंग भी कर दी गई। यह कवायद रोस्टर के पहले किसान पानी न ले सकें, इसके लिए की गई है। जिले में पहली बार ऐसा किया गया है। वहीं माइनरों में पानी न पहुंचने के कारण नियामताबाद और मिर्जापुर के जमालपुर ब्लॉक के 100 से ज्यादा गांवों की सिंचाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

नारायनपुर पंप कैनाल से जिले के अधिकांश खेतों की सिंचाई होती है। इस कैनाल से अलग-अलग माइनर निकली हुई है। इससे रोस्टर के हिसाब से किसानों को सिंचाई के लिए पानी दी जाती है। वर्तमान में नरवन क्षेत्र के किसानों को पानी दी जा रही है। इसके लिए तीन दिन पहले नारायनपुर पंप कैनाल के जोगवा से सिंघीताली और अलीनगर तक सभी माइनरों के गेट बंद करने के साथ ही इस पर ताला लगा दिया गया और वेल्डिंग कर इसे जाम कर दिया गया है। इससे किसानों में नाराजगी है।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर पूर्व सांसद रामकिशुन ने सिंचाई विभाग की कार्रवाई को किसान विरोधी बताते हुए इसकी आलोचना की। उन्होंने कहा कि जोगवा से अलीनगर तक सभी माइनरों के गेटों को वेल्डिंग कर बंद करना किसानों के हितों के विपरीत है। उन्होंने सवाल उठाया कि नरवन क्षेत्र के किसानों के लिए अदसड़ पंप कैनाल और चारी पंप कैनाल को चालू क्यों नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि यदि नहर की सुरक्षा को लेकर कोई समस्या थी तो विभाग पुलिस गश्त या अन्य सुरक्षा व्यवस्था कर सकता था, लेकिन गेटों पर स्थायी रूप से ताला लगाना उचित नहीं है। वहीं भारतीय किसान संघ ने भी सिंचाई विभाग के इस कारनामे पर नाराजगी जताई है।




कोट-
23 से 31 जुलाई तक रोस्टर के अनुसार पानी दिया जाना था, लेकिन क्षेत्र के किसान अपनी सुविधानुसार माइनर खोल कर दे रहे थे। लिहाजा सभी गेट बंद कर दिए गए हैं। एक अगस्त से सभी माइनरों में पानी छोड़ दिया जाएगा। - तृप्ती सोनी, उपखंड अधिकारी सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed