{"_id":"6a95d6cf2db885c31b0cd2ce","slug":"all-schools-up-to-class-8-are-closed-today-due-to-rain-chandauli-news-c-189-1-svns1010-153889-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बारिश के चलते कक्षा आठ तक के सभी स्कूल आज बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बारिश के चलते कक्षा आठ तक के सभी स्कूल आज बंद
विज्ञापन
चंदौली। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और जगह-जगह जलभराव को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर एक सितंबर 2026 को कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों में पठन-पाठन स्थगित रखने का निर्णय लिया है।
जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार जिले के सभी परिषदीय, राजकीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई तथा अन्य बोर्डों से संबद्ध हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों पर यह आदेश लागू होगा।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अवकाश केवल छात्रों के लिए है। सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्हें अपार आईडी, डीबीटी, यू-डायस सहित अन्य लंबित शासकीय और विभागीय कार्यों का संपादन करना होगा। बीएसए ने सभी विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।