फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Air show preparations in full swing, instructions to remove encroachments

Chandauli News: एयर शो की तैयारी तेज, अतिक्रमण हटाने के निर्देश

Thu, 08 Oct 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Air show preparations in full swing, instructions to remove encroachments
चंदौली। गंगा तट स्थित नमो घाट पर प्रस्तावित एयर शो को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की संयुक्त अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई। इसमें सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात, पार्किंग और दर्शकों की सुविधाओं को लेकर विभागवार तैयारियों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने नमो घाट और कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एयर शो में बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में आवागमन में किसी तरह की बाधा नहीं होनी चाहिए। सभी विभाग आपसी समन्वय से समय से तैयारियां पूरी करें। सुरक्षा और व्यवस्था में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने यातायात व्यवस्था के लिए विशेष रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रमुख चौराहों और नमो घाट की ओर जाने वाले मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। यातायात नियंत्रण के लिए आवश्यक स्थानों पर व्यवस्था मजबूत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
पार्किंग के लिए चिह्नित किए जा रहे स्थल
बैठक में वाहनों के व्यवस्थित ठहराव के लिए पर्याप्त पार्किंग स्थल चिह्नित करने और वहां जरूरी इंतजाम कराने पर भी चर्चा हुई। दर्शक दीर्घा, भीड़ प्रबंधन और पेयजल समेत मूलभूत सुविधाओं की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि आयोजन से पहले सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया जाए। इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें, ताकि एयर शो के दौरान दर्शकों को किसी तरह की परेशानी न हो।

बैठक में सीडीओ आर. जगत साई, एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार, एएसपी विक्रम दहिया, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड राजेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश कुमार, एसडीएम पीडीडीयू नगर, अधिशासी अधिकारी और ट्रैफिक इंस्पेक्टर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed