फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Aid reached in the account of children reached in the account of the children

39 बेसहारा बच्चों के खाते में पहुंची सहायता राशि

Sun, 28 Nov 2021 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Aid reached in the account of children reached in the account of the children
चंदौली। जनपद में कोराना काल के बेसहारा हुए बच्चों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की काफी सकारात्मक पहल हुई है। अब तक जिले में 120 बेसहारा बच्चों को चिह्नित किया गया है। जिसमें 39 बच्चों का सत्यापन कराने के बाद उनके खाते में सहायता राशि भेजी जा चुकी है। वहीं दूसरी किस्त भेजने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन

जिले में सभी नौ ब्लाकों के 120 बेसहारा बच्चों को सहायता देने के लिए चिह्नित किया गया है। जिसमें करीब 90 बच्चों का अफसरों ने सत्यापन कर लिया है और शेष के सत्यापन का कार्य चल रहा है। इन बच्चों को शासन की तरफ से चलाई जा रही योजना के तहत प्रति माह चार हजार रुपये मिलेंगे। फिहाल 39 बच्चों के खाते में चार-चार हजार रुपये भेजा गया है। जबकि अन्य बच्चों के खाते में एक दो दिनों में सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाएगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी इंद्रावती यादव ने बताया कि जनपद में 120 बच्चों को चिह्नित किया गया। इसमें 39 बच्चों के खाते में सहायता राशि भेजा जा चुकी है। सत्यापन के बाद शेष बच्चों के खाते में रकम भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

रिपोर्ट रविकांत सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed