फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   agitation on Waterlogging

जलभराव पर किया प्रदर्शन

Mon, 11 Apr 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Mon, 11 Apr 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
agitation on Waterlogging
जलभराव के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
धानापुर विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसगांवा की मठिया बस्ती में मार्ग पर जलजमाव से नाराज बस्ती के ग्रामीणों ने रविवार को मार्ग के समीप खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया। समस्या का निवारण न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। 
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बसगांवा की मठियां बस्ती में जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे घरों का गंदा पानी सड़क पर बहता है और मार्ग पर हरवक्त जलजमाव की समस्या बनी रहती है। ग्रामीणों ने कई बार समस्या के निदान के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से गुहार लगाई लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। इससे ग्रामीणों का धैर्य रविवार को टूट गया और वे क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपू राय के नेतृत्व में ग्रामीण मार्ग के समीप खड़े होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। विरोध प्रदर्शित कर रहे लोगों द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। ग्रामीणों का कहना रहा कि सड़क का निर्माण तो करा दिया गया लेकिन बस्ती में जलनिकासी को कोई व्यवस्था नहीं की गई। इसकी वजह से मार्ग पर घरों का गंदा पानी बहता है और मार्ग खराब हो रहा है। मार्ग पर जलजमाव होने की वजह से आवागमन करने में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में है। बस्ती में जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में सियाराम शर्मा, हरकेश राय, वकील, मुरली राम, अंजनी गोड़, रवींद्र राम, राजकुमार, सोनी देवी, अंतमा देवी, लक्ष्मीना, शांति देवी आदि शामिल रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed