फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   agitation Near the broken bridge

टूटी पुलिया के पास प्रदर्शन

Sat, 26 Sep 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sat, 26 Sep 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
agitation Near the broken bridge
क्षेत्र के कैथी गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को क्षतिग्रस्त पुलिया के
विज्ञापन
निर्माण की मांग को लेकर पुलिया के समीप खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने चेताया कि यदि शीघ्र पुलिया का निर्माण नहीं कराया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
कैथी गांव के यादव बस्ती तक जाने के लिए नहर पर तीन वर्षों पूर्व पुलिया का निर्माण कराया गया था, जो कुछ दिनों बाद ही टूट गई।

इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से पुलिया निर्माण की मांग की लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

 इससे नाराज ग्रामीण शुक्रवार को लामबंद होकर पुलिया के पास पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा पुलिया निर्माण में भारी अनियमितता बरती गई थी। इसके चलते निर्माण के एक वर्ष के भीतर ही पुलिया का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिया टूटी होने के कारण बहुत संभलकर निकलना पड़ता है, लेकिन रात के वक्त इसमें गिरकर घायल हो जाते हैं। इस दौरान राकेश सिंह, कैलाशनाथ यादव, रामधनी यादव, चुलबुल सिंह, दयानंद सिंह आदि रहे।
 अनिल यादव, लल्लन यादव, डब्लू पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed