फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   agitation for the appointment letter

नियुक्ति पत्र के लिए प्रदर्शन

Fri, 01 Jul 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Fri, 01 Jul 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
 प्राथमिक विद्यालयों में गत दिनों सहायक अध्यापक पद पर हुई काउंसलिंग में शामिल बीटीसी अभ्यर्थियों ने नियुक्ति पत्र के लिए गुरुवार को बीएसए कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने बीएसए और कर्मचारियों के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए अभ्यर्थियों ने कहा कि जब तक नियुक्ति पत्र नहीं मिलता, वे परिसर में ही धरने पर बैठे रहेंगे। 
विज्ञापन

अभ्यर्थियों का कहना है कि प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में पंद्रह हजार सहायक अध्यापकों की नियुक्ति के बाबत बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से विगत 28 जून को नियुक्ति पत्र वितरण का निर्देश दिया गया था। उस दिन अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र लेने पहुंचे तो बीएसए ने नियुक्ति पत्र पर हस्ताक्षर नहीं होने का हवाला देकर सभी को वापस कर दिया और कार्यालय के बाहर नोटिस चस्पा कर दी कि तीस जून को दोपहर दो बजे से नियुक्ति पत्र का वितरण होगा। 
विज्ञापन

आज जब अभ्यर्थी कार्यालय पहुंचे को बीएसए का कक्ष बंद था। कर्मचारियों ने बताया कि न्यायालय ने नियुक्ति पत्र जारी करने पर रोक लगा दी है।
इसके बाद अभ्यर्थी भड़क गए और कार्यालय में ही धरने पर बैठ गए। कहा कि न्यायालय ने इलाहाबाद और बदायूं जनपदों में नियुक्ति पत्र जारी करने पर रोक लगाई है। अन्य जनपदों में नियुक्ति पत्र वितरित किया जा रहा है। यहां की बीएसए मनमानी कर रही हैं। यदि न्यायालय का कोई आदेश है तो उसे दिखाया जाए। मांग को लेकर अभ्यर्थी हंगामा करते रहे। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और समझाया बुझाया। हालांकि देर शाम तक अभ्यर्थियों का धरना खत्म नहीं हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed