फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   agitation for removal 0f Wire

तार हटाने के लिए किया प्रदर्शन

Sat, 19 Sep 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sat, 19 Sep 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
agitation for removal 0f Wire
धानापुर क्षेत्र के विजयीपुर ग्राम पंचायत के नोनारी गांव में हाईटेंशन तार
विज्ञापन
न हटाने के विरोध में शुक्रवार को दिन में ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया।

बाद में जल्द ही मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। 

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बस्ती के ऊपर से ही 440 वोल्ट का तार गुजरा है। जमीन से मात्र सात फीट ऊपर से गुजरे तार की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं।

आए दिन शार्ट सर्किट से चिंगारी निकलती है और इससे पशु झुलस जाते हैं तो कभी फसल जल जाती है। कई बार तार को बस्ती से हटाकर सड़क के किनारे करने की मांग गई।

 बावजूद इसके विभागीय अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया।

इससे शुक्रवार को ग्रामीणों ने तार के समीप नारेबाजी शुरू कर दी। नारेबाजी करने वालों में अंजनी सिंह,  मटरू यादव, रामदुलारे यादव, हीरालाल, रामप्यारे यादव, कैलाश, महेन्द्र यादव, नितेश विश्वकर्मा, रामधनी यादव, राधा देवी, दुलारी देवी, कुसुम यादव, कलावती देवी, सुखराम यादव आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed