{"_id":"635050f502358633744f5713","slug":"agent-absconding-with-lakhs-of-rupees-in-the-name-of-insurance-chandauli-news-vns679837182","type":"story","status":"publish","title_hn":"महुअर कला गांव के लोगों से बीमा के नाम पर लाखों रुपये लेकर एजेंट फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महुअर कला गांव के लोगों से बीमा के नाम पर लाखों रुपये लेकर एजेंट फरार
विज्ञापन
चहनियां। बलुआ थाना के महुअर कला गांव में बीमा करने के नाम पर पहाड़पुर गांव का एक युवक ग्रामीणों से लाखों रुपये लेकर फरार हो गया। बुधवार को जब ग्रामीण एजेंट के घर पहुंचे तो युवक गायब था। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने बलुआ थाना में पहुंच कर तहरीर दी। युवक को गिरफ्तार कर पैसे वापस दिलाने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि थाना के ही पहाड़पुर के रहने वाले युवक ने महुअरकला गांव में बीमा कंपनी का का एजेंट बनकर गांव के उर्मिला देवी से सात वर्ष पहले ढाई लाख रुपये जमा कराए थे। उसने उर्मिला को तीन रसीद तो दिए, इसके बाद न तो रसीद दिया और न ही पैसे वापस किए। जब मंगलवार को उर्मिला देवी रसीद या फिर पैसा मांगने गई तो उसने अपशब्द कहते हुए भगा दिया। ऐसे ही गांव के विजय यादव, साधना देवी से एक एक लाख रुपये, रोशन देवी से पचीस हजार, पुष्प देवी से बावन हजार, बिंदु देवी से डेढ़ लाख रुपये, चंद्रकला देवी से पचास हजार, साधना यादव से 1.12 लाख रुपये, संजू यादव और फूलमती से 50-50 हजार रुपये, गीता देवी से डेढ़ लाख, पूनम यादव से डेढ़ लाख, सुमन यादव से दो लाख, श्याम कुमारी से एक लाख और उर्मिला से 75 हजार रुपये लिए हैं। बुधवार की सुबह जब सभी पहाड़पुर स्थित आवास पर पहुंचे तो वह घर से फरार मिला। ग्रामीणों ने एजेंट के खिलाफ प्रदर्शन किया और बाद में थाने में पहुंच कर तहरीर दी है। इसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-----
संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र