फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Against Chinese products

चीनी उत्पादों का विरोध

Fri, 21 Oct 2016 12:56 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 21 Oct 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Against Chinese products
मुगलसराय के सुभाष पार्क के पास चीनी उत्पादों को जलाते लोग।
चीन के भारत विरोधी रुख पर गुरुवार को स्वदेशी जागरण मंच काशी एवं गोरक्ष प्रांत ने बहिष्कार रैली निकाली और नगर भ्रमण के बाद चीनी उत्पादों की होली जलायी। इस दौरान चीन और पाकिस्तान के विरोध में खूब नारेबाजी की।  
विज्ञापन

इसके पूर्व शाम तीन बजे मंच के सदस्य रेलवे ओवरब्रिज के समीप एकत्र हुए। जनपद के साथ ही बाहरी प्रदेशों से आए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने चीन और पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। जीटी रोड होते हुए जुलूस सुभाष पार्क पहुंचा। यहां चीनी उत्पादों की होली जलायी गई। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि एक तरफ तो चीन लगातार आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देश का साथ दे रहा है और दूसरी तरफ अपने देश का माल हमारे देश मे बेच कर हमारे देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर कर रहा है। यह नीति अब नहीं चलेगी। भारत के लोग चीनी उत्पादों का बहिष्कार कर अपना विरोध जताएंगे। कहा कि स्वदेशी अपनाने से जहां भारत का पैसा भारत में रहेगा और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी वहीं चीनी अर्थव्यवस्था कमजोर होगी। इसके बाद चीन के होश ठिकाने आएंगे। इस मौके पर पूर्वी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री अजय कुमार, भाजपा नेता मधुकर मौर्य, विनय सिंह, कृष्ण मुर्ति, अखिल पोद्दार, राहुल सिंह, रविन्द्र कुमार, राजेश, मनोज सिंह, प्रशांत, शिवराज, प्रवीण, राकेश, डॉ. अवनीन्द्र राय आदि उपस्थित रहे। कंदवा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के महुजी गांव स्थित शिव मंदिर पर भाजपा नेता श्रवण सिंह की उपस्थिति में ग्रामीणों की बैठक में चीनी उत्पादों के विरोध की योजना बनायी गई। श्रवण सिंह ने कहा कि दीपक जलाना धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से बेहतर है। इस वर्ष दीपावली पर हम लोग चीन निर्मित दीपक के बजाए भारती दीपक जलाएंगे। बैठक में डॉ. लाल बहादुर सिंह, डॉ. पारस नाथ, अरविंद सिंह, बैजंती देवी, सुनीता, चांदनी, घुरपत बिंद, सुदर्शन राम, राजेन्द्र प्रजापति आदि उपस्थित रहे। संचालनप्रधान बृजेश यादव ने की।
विज्ञापन


कृष्ण मुरारी मिश्र/अजातशत्रु चौबे

बाइट-2000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed