फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   After thermal screening, the candidates were given entry into the rooms

पालिटेक्निक परीक्षा में परीक्षार्थियों को फिजिक्स ने खूब छकाया

Sun, 13 Sep 2020 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
After thermal screening, the candidates were given entry into the rooms
चंदौली। पालीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा व सतर्कता के बीच हुई। दो पालियों में आयोजित परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सभी को परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी गई। परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि इस बार फिजिक्स का पेपर कठिन था। जबकि मैथ और कमेस्ट्री के सवाल कुछ आसान थो।
विज्ञापन

जिले में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। कुल 4821 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें सुबह व शाम की दोनों पालियों में 3637 ने परीक्षा दी। वहीं 1184 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इस दौरान सभी केंद्रों पर कड़ी जांच-पड़ताल के बाद परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश की अनुमति दी गई। केंद्रों पर मास्क की अनिवार्यता का कड़ाई के साथ पालन कराया गया। परीक्षार्थियों को थर्मल स्क्रीनिंग कर परीक्षा कक्षों में प्रवेश दिया गया। इस दौरान परीक्षा को नकल विहीन सम्पन्न कराने के लिए केंद्रों पर 10 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनात रहे। वहीं तीन जोनल मजिस्ट्रेट चक्रमण कर परीक्षा का जायजा लिया। पालीटेक्निक कालेज प्रधानाचार्य महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कोविड-19 को देखते हुए पूरी सतर्कता बरती गई।
विज्ञापन

नगर पालिका इंटर कालेज में परीक्षा देने आए सचिन ने बताया कि इस बार फिजिक्स का पेपर काफी कठिन था। सवालों को काफी घुमाकर पूछा गया था। वहीं वंदना और निकिता का कहना था कि फिजिक्स के साथ ही कमेस्ट्री का पेपर भी काफी उलझाऊ था। इससे सवालों को हल करने में काफी समय लग गया। वहीं अंकित ने बताया कि परीक्षा में आंकिक सवाल काफी घुमावदार थे। बाकी सवालों को हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा को सम्पन्न कराने के लिए महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज, नेशनल इंटर कालेज सैयदराजा, आदित्य नारायण राजकीय इंटर कालेज चकिया, नगर पालिका इंटर कालेज मुगलसराय, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज मुगलसराय को केंद्र बनाया गया था। सभी कालेज पर दो-दो केंद्र निर्धारित किए गए थे। जहां कुल पंजीकृत 4821 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 3637 ने परीक्षा दी। वहीं 1184 गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed