फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   After the strictness of the Human Rights Commission, the bank returned the money

मानवाधिकार आयोग की सख्ती के बाद बैंक ने लौटाए पैसे

Thu, 07 Jul 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
After the strictness of the Human Rights Commission, the bank returned the money
पीडीडीयू नगर। बैंक की लापरवाही से गायब हुए सात लाख रुपये मानवाधिकार आयोग की सख्ती के बाद बैंक ने वापस कर दिए। पुलिस की सुनवाई न होने पर पीड़ित ग्राहक ने राष्ट्रीय मानावधिकार आयोग में शिकायत की थी। मानवाधिकार आयोग ने मामला संज्ञान में लिया और सख्ती दिखाई। इस पर 10 माह बाद बैंक ने चार जुलाई को पैैसे वापस कर दिए।
विज्ञापन

नगर के मानसनगर निवासी महेन्द्र सिंह ने 31 अगस्त 2021 को बैंक ऑफ बड़ौदा नई बस्ती शाखा में सात लाख रुपये मूल्य का चेक जमा किया था। जब खाते में पैसे नहीं आए तो बैंक में जाकर पता किया। पता चला कि तीन सितंबर को उसी चेक से बिहार के मोहनियां से रुपये निकाले गए हैं। बैक मैनेजर की बात सुनकर महेंद्र सिंह के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद पीड़ित ने न्याय के लिए मानवाधिकार सीडब्लूए के चेयरमैन योगेन्द्र कुमार सिंह (योगी) से न्याय की गुहार लगाई। चेयरमैन ने पूरे मामले की शिकायत राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग नई दिल्ली में भेजकर बैंक मैनेजर सहित अन्य कर्मियों के ऊपर कार्यवाई करने एवं पीड़ित के गबन हुए रुपये वापस कराने की मांग की। आयोग ने मामले को संज्ञना में लिया और13 जून 2022 को सुनवाई करते हुए मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चीफ एक्सक्यूटिव ऑफिसर बैंक ऑफ बड़ौदा मुंबई महाराष्ट्र को निर्देश दिया कि पूरे मामले पर चार सप्ताह में उचित कार्रवाई करे और आयोग को उसकी रिपोर्ट दे। आयोग की सख्ती के बाद बैंक ने पीड़ित एकाउंट में रुपये वापस कर दिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed