फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   After the construction of the 240 meter approach road, traffic started on the bridge, relief was provided.

Chandauli News: 240 मीटर एप्रोच मार्ग बनने के बाद पुल से आवागमन शुरू, मिली राहत

Sat, 28 Feb 2026 02:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
After the construction of the 240 meter approach road, traffic started on the bridge, relief was provided.
माल्दह पुल में नवनिर्मित एप्रोच मार्ग। संवाद - फोटो : samvad
पीडीडीयू नगर/इलिया। जिले को बिहार प्रांत से जोड़ने के लिए मालदह में 8.60 करोड़ की लागत से नए पुल का निर्माण किया गया है लेकिन एप्रोच मार्ग न बन पाने के कारण इसपर आवागमन आरंभ नहीं हो सका था। अब पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड की ओर से करीब 240 मीटर लंबे एप्रोच मार्ग का निर्माण पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

विभाग की मानें तो पुल से आवागमन आरंभ भी करा दिया गया है। इससे दोनों जनपद के लोगों को फायदा मिल रहा है। चंदौली को बिहार से जोड़ने वाले मालदह पुल के एप्रोच मार्ग का निर्माण पीडब्ल्यूडी ने पूरा कर लिया है। एप्रोच रोड के अभाव में पुल से आवागमन बंद था। एप्रोच मार्ग बन जाने के बाद इस आवागमन के लिए खोल भी दिया गया है।
विज्ञापन

करीब 240 मीटर लंबे एप्रोच मार्ग के न बनने के कारण नया पुल अनुपयोगी पड़ा था। नए पुल के चालू होने के बाद दोनों जिले के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने लगी है। इससे हजारों राहगीरों को उस जर्जर पुराने पुल से छुटकारा मिलेगा जो वर्तमान में हादसों को दावत दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed