फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   After seeing Chhath puja, a bamboo bat entered the stomach of a young man returning, died

छठ पूजा देखकर लौट रहे युवक के पेट में घुसी बांस की बल्ली , मौत

Thu, 11 Nov 2021 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
After seeing Chhath puja, a bamboo bat entered the stomach of a young man returning, died
नौगढ़। थाना क्षेत्र के ग्राम विशेषरपुर में छठ पूजा देखकर लौट रहे एक किशोर की बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे वह गिर गया और बगल के टाटी में लगी बांस की बल्ली उसकी पेट में घुस गयी। जब तक उसे हॉस्पिटल ले जाया जाता मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना नौगढ़ के विशेषरपुर निवासी छोटेलाल (16) पुत्र राजनाथ बृहस्पतिवार को भोर में गांव में स्कूल के पास बंधी में हो रहे छठ पूजा कार्यक्रम को देखने गया था। सुबह आठ बजे बाइक पर अपनी भांजी काजल (08 वर्ष) को बैठाकर घर आ रहा था। वह गांव के निकट पहुंचा तो बाइक अनियंत्रित हो गयी और गिरने के दौरान एक घर के सामने टाटी में लगे बांस की बल्ली उसके पेट में घुस गयी। चीखने चिल्लाने के बाद लोग दौड़े, घरवालों के एंबुलेंस बुलाने से पहले ही उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि गंभीर रूप से घायल भांजी का इलाज क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसकी बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। बाइक अनियंत्रित होने पर छोटेलाल काफी दूरी तक जमीन पर घसीटता हुआ गया। इसके बाद बाद बांस की बल्ली उसकी पेट में घुस यही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed