फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   After one year, the motor of the tubewell of the defunct tank was replaced

Chandauli News: एक साल बाद बदली गई बंद पड़ी टंकी के ट्यूबवेल की मोटर

Tue, 10 Jun 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
After one year, the motor of the tubewell of the defunct tank was replaced
पीडीडीयू नगर। अलीनगर स्थित ब्लॉक परिसर में लगी पानी की टंकी के ट्यूबवेल की मोटर व स्टार्टर जलने के एक साल बाद इन्हें बदल दी गई है। जले मोटर और स्टार्टर को बदल दिए जाने के बाद संबंधित क्षेत्र के करीब 550 घरों में जलापूर्ति शुरू हो गई है। एक साल पहले मोटर और स्टार्टर जल जाने से इन घरों में जलापूर्ति ठप होने पर दूसरी टंकी के ट्यूबवेल से जोड़कर जलापूर्ति की जा रही थी। लोड बढ़ने के कारण दूसरे ट्यूबवेल का मोटर भी बार-बार जल जा रहा था।
विज्ञापन

अलीनगर क्षेत्र में जलापूर्ति के लिए पानी की दो टंकियां व ट्यूबवेल लगाए गए हैं। इनमें ब्लॉक परिसर में लगी टंकी के ट्यूबवेल की मोटर व स्टार्टर करीब एक साल पहले जल गई थी। इससे नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर तीन, नौ और 16 सहित बिछड़ी और आलमपुर के करीब 550 घरों की जलापूर्ति ठप हो गई थी। वार्डवासियों व ग्रामीणों के हो-हल्ला मचाने के बाद उनके कनेक्शन को लंका रोड पर लगी दूसरी टंकी के ट्यूबवेल से जोड़कर जलातूर्ति की जा रही थी। इस बीच भार बढ़ने पर ट्यूबवेल की मोटर व स्टार्टर भी बार-बार जलने लगी थी। इससे करीब दो हजार घरों में पानी के लिए हाहाकार मच जा रहा था। समस्या के समाधान के लिए जल निगम ग्रामीण ने बंद पड़ी टंकी की मोटर व स्टार्टर बदलकर जलापूर्ति शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed