फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   After a quarrel with his wife, the husband committed suicide by hanging himself

Chandauli News: पत्नी से झगड़े के बाद पति ने फंदे से लटककर दी जान

Sun, 18 May 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
After a quarrel with his wife, the husband committed suicide by hanging himself
इलिया। खिलची गांव में भुल्लन पासवान (32) ने शनिवार की देर शाम पत्नी से झगड़े के बाद कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मजदूरी कर आजीविका चलाने वाले खिलची गांव के भुल्लन की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसकी वजह से पत्नी से आए दिन विवाद होता रहता था। शनिवार को भी पत्नी से नोकझोंक हुई। उसके बाद भुल्लन ने अंदर दरवाजा बंद करके बल्ली के सहारे गमछा के फंसे लटककर जान दे दी। कुछ देर के बाद पत्नी ने जब देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है तो आवाज लगाने लगी। अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर नीचे उतारा गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed