फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Advocates will intensify agitation if the bill is not withdrawn

Chandauli News: विधेयक वापस नहीं लेने पर आंदोलन तेज करेंगे अधिवक्ता

Wed, 26 Feb 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Advocates will intensify agitation if the bill is not withdrawn
चंदौली। जनपद मुख्यालय के संयुक्त बार के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। वहीं डीएम कार्यालय मार्ग को जाम करके जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि सरकार अधिवक्ताओं के अधिकारों का हनन करने का प्रयास कर रही है। इसलिए संशोधन विधायक लाया जा रहा है। चेतावनी दी कि विधेयक वापस नहीं लेने पर आंदोलन और तेज करेंगे। अंत में एडीएम सुरेंद्र सिंह कोे ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया।
विज्ञापन


सिविल बार के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि अधिवक्ता पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने का काम करते हैं। जिनकी बात किसी फोरम पर नहीं सुनी जाती है, उन्हें अधिवक्ताओं से न्याय दिलाने की उम्मीद रहती हैं। उन्होंने विधेयक में अधिवक्ताओं के अधिकारों पर नियंत्रण की साजिश का आरोप लगाया। अमरेंद्र सिंह ने कहा कि विधेयक से अधिवक्ताओं में नाराजगी हैं। इसके बाद लोगों ने डीएम की अनुपस्थिति में एडीएम सुरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान चंद्रभान सिंंह, शमशुद्दीन, शैलेंद्र सिंह, राकेश रत्न तिवारी, डाॅ. वीरेंद्र प्रताप सिंह, श्रीनिवास तिवारी, शैलेंद्र पांडेय, चंदन सिंह, संजीव श्रीवास्तव, अजय मौर्या, गौरव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed