फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Advocates protested alleging corruption

भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया

Wed, 06 Jan 2021 10:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Advocates protested alleging corruption
नियामताबाद । पीडीडीयू नगर तहसील में दुर्व्यवस्था व भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने मुगलसराय बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष देवीदयाल गुप्ता के नेतृत्व में बुधवार को तहसील कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। चेताया कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

अव्धिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि कहा कि तहसील में बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही है। इससे वादकारियों और अधिवक्ताओं को परेशानी हो रही है। विभागीय लापरवाही की वजह से काम भी समय से नहीं हो रहा है। कहा कि पिछले तीन दिनों से तहसील में खसरा-खतौनी नहीं निकल पा रही है। इससे जमीन की रजिस्ट्री कराने वालों को निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। अभी तक तहसील परिसर में पेयजल आपूर्ति नहीं हुई है, विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से जेनरेटर भी नहीं चलाया जा रहा है। इससे कंप्यूटर से सम्बंधित कार्य पूरी तरह ठप हैं। आरोप लगाया कि कार्य के एवज में तहसीलकर्मी सुविधा शुल्क की मांग रहे हैं। अधिवक्ताओं ने कई बार जिलाधिकारी से व्यवस्था सुधारने की मांग की, लेकिन यहां की दुर्व्यवस्थाओं से निजात नहीं मिल पा रही है। इस दौरान पूर्व महामंत्री मनोज गुप्ता, जयप्रकाश यादव, मुरलीधर राव, अरविंद यादव, संदीप यादव, ओमप्रकाश, दिनेश यादव, बृजेश पाल, संतोष श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed