{"_id":"6320dc593a75dd3da27cb2f4","slug":"advocates-protest-for-cleanliness-in-tehsil-premises-chandauli-news-vns674093568","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील परिसर में सफाई न होने से अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील परिसर में सफाई न होने से अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
सकलडीहा में साफ-सफाई के लिए प्रदर्शन करते अधिवक्ता। संवाद
- फोटो : CHANDAULI
Link Copied
सकलडीहा। स्थानीय तहसील परिसर और अधिवक्ता भवन में साफ सफाई न होने और बिजली आपूर्ति की खराब व्यवस्था से नाराज होकर मंगलवार को अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि तहसील परिसर में व्याप्त दुर्व्यवस्था दूर नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील परिसर में अधिवक्ता भवन के समीप गंदगी का अंबार लगा हुआ है। शौचालय में भी साफ सफाई नहीं हो रही है। अधिवक्ता भवन में झाला लगा हुआ है। शार्ट सर्किट के कारण बिजली आपूर्ति ठप है। इसकी शिकायत अधिवक्ताओं ने कई बार की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो अधिवक्ता आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सिंह, बुद्धिराम, अखिलेश यादव, अखिलेश पांडेय, अरविंद यादव, विजयी, कुबेर सिंह, बीरेन्द्र प्रताप, अजय शंकर पांडेय, जयप्रकाश नारायण रहे। इस संबंध में उपजिलाधिकारी मनोज पाठक ने बताया कि साफ सफाई सहित अन्य समस्या के बारे में विभागीय अधिकारियों को कहा गया है। जल्द ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।