फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Advocates outraged over filth in the Tehsil; staged a protest.

Chandauli News: तहसील में गंदगी पर भड़के अधिवक्ता, किया प्रदर्शन

Thu, 23 Jul 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Advocates outraged over filth in the Tehsil; staged a protest.
चंदौली। सदर तहसील परिसर में गंदगी और सफाई व्यवस्था बदहाल होने से नाराज अधिवक्ताओं ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि कई बार शिकायत की गई। अधिकारियों ने निर्देश भी जारी किए लेकिन तहसील परिसर की सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। बरसात के मौसम में गंदगी के कारण संक्रामक रोग फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि तहसील परिसर में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। एडीजे प्रथम और सदर एसडीएम ने सफाई के निर्देश दिए गए थे, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों और सफाई कर्मियों की लापरवाही से सफाई नहीं हो रही। गंदगी के कारण मच्छरों और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन से तत्काल तहसील परिसर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। प्रदर्शन में पूर्व महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, राजेश कुमार सिंह, ललित शर्मा, विनोद कुमार राठौर, राजबहादुर सिंह उर्फ ट्विंकल, मणिशंकर सिंह, संतोष सिंह, राहुल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed