फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Advisory for prevention of Naxal activities

Chandauli News: नक्सल गतिविधियों की रोकथाम के लिए मंत्रणा

Thu, 28 Sep 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Advisory for prevention of Naxal activities
नौगढ़। थाना सभागार में बुधवार को एडिशनल एसपी सुखराम भारती की अध्यक्षता में नक्सल गतिविधियों की रोकथाम के लिए बैठक हुई। इसमें बिहार, मिर्जापुर व सोनभद्र के पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए। नक्सल प्रभावित गांवों में हुए विकास कार्यों की समीक्षा भी की गई।
विज्ञापन

वन क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चार जिलों की पुलिस व पीएसी के अधिकारियों ने बैठक में अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं को साझा किया। कांबिंग बढ़ाकर नक्सल गतिविधियों पर नजर रखने की रणनीति तैयार की गई। जेल से छूटकर आए नक्सलियों के आय के स्रोतों का व उनसे मिलने-जुलने वालों का पता लगाने को कहा गया। समन्वय व सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान से नक्सली गतिविधियों पर काबू पाने की बात कही। सीओ नक्सल चुनार रामानंद राय, 148 बटा.डीसी कंटीजंट झांसी प्रमोद यादव, नक्सल सेल सोनभद्र विष्णु यादव, एस ओ थाना चांद संजीव मुर्मु ,निरीक्षक नक्सल मिर्जापुर, ओबरा नक्सल एसआई रामबदन ,हसिया एसआई रवि प्रकाश, थानाध्यक्ष नौगढ़ अतुल प्रजापति, एलआईयू, सहित चिकित्सा, बेसिक शिक्षा, पीडब्ल्यूडी व विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


एएसपी ने दिया अपराध को नियंत्रण का दिया निर्देश
चंदौली। अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह ने ऑपरेशन कन्विक्शन के संबंध में थानों के पैरोकारों, प्रभारी मानिटरिंग सेल, डीसीआरबी व सम्मन सेल के सदस्यों की बैठक में कहा कि अपराध एवं अपराधियों को काबू में लाएं। प्रभावी पैरवी करते हुए अभियुक्तों को सजा कराने से ही अपराध काबू में आएगा। एएसपी ने सनसनीखेज वारदात जैसे-हत्या, लूट, डकैती, गैंगरेप, गौ तस्करी, वाहन चोरों, मादक पदार्थ तस्करी में शामिल अपराधियों के जमानत पर बाहर आने की सूचना तत्काल संबंधित को देने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed