फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Adulteration of aluminum instead of silver on sweets is harmful

मिठाइयों पर चांदी की जगह एल्मुनियम की मिलावट नुकसानदायक

Thu, 08 Jul 2021 07:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Adulteration of aluminum instead of silver on sweets is harmful
पीडीडीयू नगर । उत्तर प्रदेश उपभोक्ता कल्याण परिषद की ओर से बृहस्पतिवर को नगर पालिका कार्यालय स्थित सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी ने मिलावटी सामान के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। इस दौरान कहा गया कि मिठाइयों पर चांदी की जगह एल्यूमीनियम का वरक लगाना काफी खतरनाक है।
विज्ञापन

कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में आए जिला खाद्य अधिकारी आरएल यादव ने कहा कि उपभोक्ताओं को अपने अधिकार के प्रति जागरूक रहना होगा। कहा कि खाद्यपदार्थों में मिलावट कई बार जानलेवा हो सकता है। हल्दी में रंगों की मिलावट, मिठाइयों पर चांदी के वरक की जगह एल्यूमिनियम के वरक लगाना काफी खतरनाक है। यहां तक कि पैकेटबंद बिस्कुट, नमकीन सहित अन्य खाद्य सामग्री में कागज के टुकड़े पर वजन, कीमत लिखना गलत है। कहा कि एक अक्तूबर से मिठाई के डिब्बे पर मिठाई की एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य किया गया है। वहीं पैकेट बंद वस्तुओं के लिए निर्माण तिथि, बैच नंबर, एक्सपायरी डेट, न्यूट्रिशन आदि की जानकारी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed