{"_id":"614378988ebc3e0759048a45","slug":"ado-panchayat-gave-notice-to-four-secretaries-sought-reply-chandauli-news-vns611991047","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीओ पंचायत ने चार सचिवों को दिया नोटिस, मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीओ पंचायत ने चार सचिवों को दिया नोटिस, मांगा जवाब
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/ नौगढ़। जिलाधिकारी संजीव सिंह के निर्देश के बाद भी विकासखंड में पंचायत सचिवों की लापरवाही के चलते स्वच्छ भारत मिशन अभियान पूरी तरह से दम तोड़ता नजर आ रहा है। इसी की हकीकत जानने के लिए बुधवार को अमर उजाला की टीम ने क्षेत्र के सामुदायिक शौचालयों की पड़ताल की थी। अधिकांश गांवों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य अधूरा मिला, बावजूद इसके साफ सफाई के लिए स्वयं सहायता समूह के खाते में 27 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। अमर उजाला ने 16 सितंबर अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर को संज्ञान में लेते हुए एडीओ पंचायत प्रेमचंद्र ने जहां 16 गांव में तैनात चार पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं 17 स्वयं सहायता समूहों के खाते पर रोक लगा दी है।
पड़ताल के दौरान बुधवार को भैसौड़ा, बोझ, चिकनी, देवखत, गोलाबाद, पिपराही, सोनवार, मझगांई, देवरी कला, जयमोहनी, चुप्पेपुर, देवदत्तपुर, शमसेरपुर, मलेवर के गांवों के सामुदायिक शौचालयों में कहीं प्लास्टर, कहीं रंग रोगन तो कहीं पानी टंकी तथा टाइल्स का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा मिला। आधा- अधूरा काम होने के बाद भी पंचायत सचिवों ने समूह की महिलाओं को हस्तांतरित करते हुए उनके खाते में तीन महीने का मानदेय भेज दिया। हालांकि अभी भी लोग शौचालय का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। अमर उजाला ने 16 सितम्बर के अंक में ‘अधूरे शौचालय कर दिए हस्तांतरित’ शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। जिसके बाद एडीओ पंचायत ने कार्रवाई करते हुए 16 गांवों के चार ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। वहीं एनआरएलएम के एडीओ गुरु शरण श्रीवास्तव ने समूह के खातों पर रोक लगाने के लिए बैंकों को पत्र लिखा है।
सामुदायिक शौचालय में नियमित साफ-सफाई के लिए पंचायतों के द्वारा स्वयं सहायता समूह के खाते में अग्रिम भुगतान किया गया है। शिकायत मिलने पर 17 समूह के खातों पर रोक लगाने के लिए शाखा प्रबंधक को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
गुरु शरण श्रीवास्तव, सहायक विकास अधिकारी, एनआरएलम
अधूरे सामुदायिक शौचालय के बाद भी 17 पंचायतों के स्वयं सहायता समूहों के खाते में राशि भेजने का मामला संज्ञान में है। इस मामले में एडीओ पंचायत को जांच करके कार्रवाई करने को कहा गया है।
-ब्रह्मचारी दुबे, डीपीआरओ