फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Admission will be available only after scanning the QR code in the exam

सीबीएसई की परीक्षा में क्यूआर कोड स्कैन के बाद ही मिलेगा प्रवेश

Thu, 21 Apr 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Admission will be available only after scanning the QR code in the exam
पीडीडीयू नगर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दसवीं और 12वीं की परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू हो रही है। कोरोना के कारण दो वर्ष बाद हो रही परीक्षा को कराने की पूरी तैयारी की गई है। जिले में नौ केंद्रों पर परीक्षा होगी। वहीं शुचिता बनाए रखने के लिए छात्रों के प्रवेश पत्र पर क्यू आर कोड छपा है। इसके स्कैन करते ही छात्र का बायोडाटा सामने हो जाएगा।
विज्ञापन

सीबीएसई की 26 अप्रैल से शुरू हो रहीं दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए जारी एडमिट कार्ड पर पहली बार क्यूआर कोड होगा। इससे ही परीक्षार्थी की परीक्षा केंद्र में पहचान होगी। परीक्षा केंद्र के गेट पर क्यूआर कोड वाले एडमिट कार्ड को स्कैन कर किया जाएगा, जिससे कोई भी फर्जी प्रवेश पत्र लेकर नहीं आ सकेगा। सीबीएसई एक्जाम के डिस्ट्रिक कोकॉर्डिनेटर सनबीम मुग़लसराय के प्रधानाचार्य सीके पालित ने बताया कि कोरोना को देखते हुए परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाकर नौ कर दी गई है। इस बार दसवीं में 4808 और 12वी में 2687 परीक्षार्थी शामिल होंगे। केंद्रीय विद्यालय मानस नगर, लक्ष्मी पब्लिक स्कूल, एसजी पब्लिक स्कूल, सनबीम स्कूल, यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल सहित नौ सेंटरों पर सुरक्षा के इंतजाम रहेंगे। परीक्षा में शूचिता बनाए रखने के लिए पहली बार प्रवेश पत्र पर क्यू आर कोड छपा है। कोरोना को देखते हुए एक कक्ष में बीस परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed