फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Administration is responsible for the ruin of farmers: Ramkishun

किसानों की बर्बादी के लिए प्रशासन जिम्मेदार: रामकिशुन

Tue, 08 Sep 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Administration is responsible for the ruin of farmers: Ramkishun
सकलडीहा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण करते पूर्व सांसद रामकिशुन यादव। स्रोत:-स्वयं
समय से नहरों और ड्रेनों की सफाई व खुदाई नहीं होने के कारण जिले में हजारों एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई है। सोमवार को सकलडीहा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने इसके लिए प्रशासन और बंधी डिवीजन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने धूस नोनार और लेहर मनिहरा ड्रेन की खुदाई नहीं कराए जाने पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कहा कि समय रहते नहरों और ड्रेनों की सफाई व खुदाई करा दी जाती तो खेतों में जलभराव की स्थिति नहीं बनती। भोजापुर और बर्थरा ताल पूरी तरह पानी से भर गए हैं, जिससे आसपास के खेतों में लगी धान की फसल डूब गई। किसानों ने फसल में खाद भी डाल दी थी, लेकिन जलभराव के कारण उनकी मेहनत पर पानी फिर गया। उन्होंने कहा कि फसल बर्बाद होने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रशासन को सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को तत्काल 10 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने बंधी डिवीजन के कार्यों की जांच कराकर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

रामकिशुन ने कहा कि जलनिकासी की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त की जानी चाहिए। भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए सभी नहरों और ड्रेनों की समय से सफाई और खुदाई कराना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed