फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Administration became active as soon as the code of conduct came into force

आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन हुआ सक्रिय

Mon, 10 Jan 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Administration became active as soon as the code of conduct came into force
पीडीडीयू नगर। विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। रविवार को पुलिस की टीमों ने जगह-जगह बैरिकेटिंग कर आने-जाने वालों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मातहतों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

इलिया। विधानसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रदेश व बिहार प्रांत की सीमा के महदाइच बॉर्डर पर पुलिस ने बैरीकेटिंग कर सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बिहार प्रांत से आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ली और संदिग्धों पर नजर रखी। वहीं पुलिस की ओर से चलाए जा रहे तलाशी अभियान से पशु व शराब तस्करों ने बिहार जाने वाला रास्ता बदल दिया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान कराए जाने के लिए पुलिस कटिबद्ध है। बॉर्डर क्षेत्र वाली सीमा पर तलाशी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

चहनिया। विधानसभा चुनाव को देखते हुए बलुआ थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने क्षेत्र के संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने नौदर, पलिया, हिनौता, पपौरा, रामगढ, महगांव सहित एक दर्जन ऐसे मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान के लिए मातहतों को निर्देशित किया। वहीं कुछ मतदान केंद्रों को बदलने का प्रस्ताव बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पडा़व। चुनाव आयोग की ओर से शनिवार को देर शाम आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद अधिकारी एक्शन मोड में दिख रहे हैं। इसी कड़ी में वाराणसी व चंदौली बॉर्डर, रामनगर-पड़ाव मार्ग के कटेसर गांव के समीप जिला प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर जांच-पड़ताल तेज कर दी है।

दुलहीपुर। चंदासी पुलिस चौकी के समीप पुलिसकर्मियों ने बैरिकेडिंग कर वाराणसी व अन्य स्थानों से आने वाले वाहनों की जांच पड़ताल की। इस दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नहीं मिली।
संपादन- धनंजय
बाइट- 1700
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed