फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Aditya Narayan College and Rising Sun World School Champion

Chandauli News: आदित्य नारायण कॉलेज और राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल चैंपियन

Sat, 31 Jan 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Aditya Narayan College and Rising Sun World School Champion
लेवा रोड ​स्थित सनराइज स्कूल में कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। स्रोत:-जागरूक प
पीडीडीयू नगर। जिला ओलंपिक संघ की ओर से ओलंपिक गेम्स के तहत शुक्रवार को मवैया स्थित राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें आठ टीमाें के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। बालिका वर्ग में आदित्य नारायण इंटर कॉलेज और बालक वर्ग में राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल की टीम चैंपियन रही।
विज्ञापन

बालिका वर्ग का उद्घाटन मैच आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज चकिया और सिकंदरपुर टीम के बीच खेला गया। इसमें चकिया कि टीम ने 23 अंको से सिकंदरपुर को पराजित किया। दूसरा मैच राइजिंग सन् वर्ल्ड स्कूल मवैया और अमरा उत्तरी टीम के बीच खेला गया।
विज्ञापन

इसमें राइजिंग सन् वर्ल्ड स्कूल मवैया कि टीम पांच अंकों से अमरा उत्तरी टीम को पराजित किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में आदित्य नारायण राजकीय इंटर कालेज ने राइजिंग सन् वर्ल्ड स्कूल मवैया को 2 अंकों से पराजित कर शील्ड जीत लिया। बालक वर्ग का पहला मुकाबला अमरा उत्तरी और जालंधर मौर्य पब्लिक स्कूल सुखदेवपुर के बीच खेला गया। इसमें अमरा उत्तरी कि टीम 10 अंकों जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में राइजिंग सन् वर्ल्ड स्कूल मवैया ने 7 अंकों से मुजफ्फरपुर को पराजित किया। फाइनल मुकाबला अमरा उत्तरी और राइजिंग सन् वर्ल्ड स्कूल के बीच खेला गया। इसमें राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल ने अमरा उत्तरी को 3 अंक से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन स्कूल की डॉयरेक्टर परवीन रुस्तम ने किया। जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, सचिव निर्भय सिंह और समाजसेवी टोनी खरवार ने विजेता टीमों को सम्मानित किया।
रेफरी शमशाद अंकुश, राम आशीष सोनकर और दीपक कुमार रहे। संचालन हरिहर प्रसाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed