फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Action will be taken on negligence in arrangement of cow shed

Chandauli News: गौशाला की व्यवस्था में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Mon, 06 May 2024 03:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken on negligence in arrangement of cow shed
चंदौली। गो आश्रय स्थलों की व्यवस्थाएं खराब होने और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह बात रविवार को जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कैंप कार्यालय पर पशु आश्रय स्थलों की व्यवस्था की समीक्षा बैठक में कही। डीएम ने गोशालाओं की साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ मवेशियों को लू से बचाव के लिए जूट के पर्दे लगवाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि भूसा, हरा चारा, ईयर टैगिंग, टीकाकरण समेत सभी व्यवस्थाएं पूरी कराने को कहा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को गोशालाओं का समय-समय पर निरीक्षण करने का निर्देश दिया। हिदायत देते हुए कहा कि गोशालाओं की व्यवस्था खराब मिली तो कार्रवाई की जाएगी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आरके सिंह ने बताया कि प्रत्येक गोशाला में 100 से 150 क्विंटल भूसे का भंडारण किया गया है। साथ ही मवेशियों को लू से बचाव के सभी इंतजाम किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed