{"_id":"5f9326128ebc3e9bd85a05e4","slug":"action-will-be-taken-against-those-who-sell-crackers-illegally-chandauli-news-vns5545830143","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध तरीके से पटाखा बेचने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध तरीके से पटाखा बेचने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दीपावली पर्व के नजदीक आते ही जिले में वैध के साथ अवैध तरीके से पटाखा बिक्री होने की आशंका बढ़ गई है। जिले के चकिया क्षेत्र में अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो चुका है वहीं मार्च 2018 में मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने मढ़िया से काफी पैमाने में बारूद बरामद किया था। इसे देखते हुए पुलिस ने बिना लाइसेंस अवैध पटाखा बेचने वालो को सचेत किया है कि यदि शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
दीपावली पर्व के मद्देनजर पटाखों की मांग काफी बढ़ जाती है। ऐसे में लाइसेंसधारियों के साथ अवैध तरीके से पटाखा बनाकर बिक्री करने वाले के सक्रिय होने की आशंका प्रबल हो जाती है। इसको लेकर पुलिस अधिकारी सर्तक रहने का दावा कर रहे है। बता दें कि 28 फरवरी 2017 को चकिया कोतवाली क्षेत्र के मां दुर्गा नगर में एक घर की छत पर रखे विस्फोटक पदार्थो में ब्लास्ट हो गया था। उसमे एक महिला की मौत हो गई थी वहीं उसकी सात वर्ष की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। विस्फोट इतना अधिक खतरनाक था कि महिला के मांस के टुकड़े पचास मीटर दूर एक बस्ती में जाकर गिरे थे। घटना के बाद मौके पर पहुंची फॉरेंसिंक टीम ने मौके से मौके से सल्फर, एल्मुनियम पाउडर, चारकोल, पटाखे के फ्यूज समेत अन्य सामान बरामद हुए थे। उस दौरान पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल खड़े हुए थे। वहीं मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने 28 मार्च 2018 को जलीलपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के मढ़िया गांव स्थित एक मकान से अवैध तरीके से चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री का खुलासा किया था। उस दौरान पुलिस को वहां 60 किलोग्राम बारूद, 30 किलोग्राम गंधक पाउडर, 130 सुतली बम, आठ किलोग्राम लोहे व पांच किलोग्राम एल्युमिनियम का बुरादा सहित बम बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद हुए थे। दोनों घटनाओं के बाद से क्षेत्र में पटाखे के अवैध कारोबार की ताकीद की थी।
अवैध तरीके से पटाखा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं लाईसेंसधारियों के लाइसेंस की जांच के आदेश सभी थाना व कोतवाली प्रभारियों को दिया गया है। लाइसेंस से अधिक मात्रा बारूद या फिर पटाखा मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी। कुंवर प्रभात सिंह, सीओ सदर