{"_id":"67801e307fa773011501112b","slug":"action-will-be-taken-against-those-selling-meat-and-fish-without-license-chandauli-news-c-189-1-svns1013-125705-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बिना लाइसेंस मांस-मछली बेचने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बिना लाइसेंस मांस-मछली बेचने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में बिना लाइसेंस के मांस-मछली और मुर्गा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही गंदगी फैलाने और मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्रवाई करेगा। इसके लिए जल्द ही पूरे जिले में अभियान चलाया जाएगा।
चंदौली, सकलडीहा, पीडीडीयू नगर चकिया, पड़ाव आदि इलाकों में बड़े पैमाने पर मांस-मछली का कारोबार हो रहा है। जिले में करीब 500 मछली और 350 मुर्गा की दुकानों का लाइसेंस लिया गया है। वहीं, 500 से ज्यादा दुकानें बिना लाइसेंस के चल रही है। कई जगहों पर सड़कों के किनारे खुले में ही मांस-मछली बेची जा रही हैं। वहीं, बकरा-मछली और मुर्गा के अवशेष खुले में ही फेंक देते हैं, जिससे गंदगी फैलती है। अब ऐसे दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
कोट-
जिले में बिना लाइसेंस मुर्गा और मांस-मछली बेचने वालों और मानकों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। - केएन त्रिपाठी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी