फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Across the river from the point of danger

गंगा खतरे के बिंदु से पार

Sat, 20 Aug 2016 01:42 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 20 Aug 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
Across the river from the point of danger
नाव से बाहर निकलते लोग।
जिले में गंगा खतरे के निशान को पार कर गई है। दोपहर में गंगा का जल स्तर खतरे के निशान से 26 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया था। शुक्रवार को तीन सेमी प्रति घंटे पानी बढ़ता रहा। जिससे तटवर्ती गांवों में घरों तक पानी पहुंच गया है। एक दर्जन गांव ऐसे हैं, जहां सड़कों पर पानी बहने से गांव से संपर्क टूटने लगा है। बाढ़ से घिरे गांव के लोग घर छोड़ने की तैयारी करने लगे हैं। जिलाधिकारी ने दोपहर में बाढ़ग्रस्त इलाकों का भ्रमण कर स्थिति का अवलोकन किया।
विज्ञापन

 पिछले तीन दिनों से गंगा के जलस्तर में बढ़ाव जारी है। शुक्रवार की भोर में ही गंगा का पानी खतरे के निशान 71.26 मीटर को पार कर गया। इसके बाद भी गंगा के बढ़ाव जारी रहा। दोपहर बारह बजे तक गंगा का जल स्तर निशान के 26 सेंमी ऊपर 71.52 सेमी तक पहुंच गया। इससे एक दर्जन गांव ऐसे हैं, जिसके संपर्क मार्ग पर पानी आ गया है। मुगलसराय-चहनियां मार्ग पर कुरहना, कैली के समीप मुख्य मार्ग पर घुटने भर पानी हो गया है। इससे वाहनों को आवागमन में परेशानी हो रही है। नियामताबाद विकास खंड के कुंडा खुर्द, बिसौरी, बहादुरपुर, करवत, डांडी आदि गांव के सिवान गंगा के पानी में डूब गए हैं। मवैया गांव के संपर्क मार्ग पर पानी जमा होने से नाव का संचालन शुरू किया गया है। दोपहर में तहसीलदार मुगलसराय सुनील श्रीवास्तव ने बाढ़ ग्रस्त इलाकों में पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

बताया कि बाढ के मद्देनजर बहादुरपुर, दुलहीपुर, जलीलपुर, कठौरी और पांडेयपुर में पांच बाढ़ चौकियां बनायी गई है। क्षेत्र के भैयालाल यादव ने कहा कि जिस हिसाब से गंगा बढ़ रही हैं, उससे दो दिन ही में पड़ाव भूपौली मार्ग पर भी पानी बहने लगेगा। नियामताबाद के पूर्व प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कहा कि शासन स्तर से बाढ़ पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed