{"_id":"00fea664342a8bb868853b5a141b5002","slug":"across-the-fight-announced-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर-पार की लड़ाई का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर-पार की लड़ाई का एलान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Sun, 31 Jan 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय किसान महासभा व भाकपा माले के बैनर तले शनिवार को सदर ब्लाक परिसर में किसानों ने सभा की। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि आठ नवंबर 2011 को एडीएम व किसानों के बीच हुए समझौते को अमल में लाया जाए। किसानों ने मांगों से सम्बन्धित ज्ञापन एसडीएम सदर गिरीश कुमार को सौंपा।
मुख्य अतिथि ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि चन्दौली में फ्रेट कॉरिडोर के नाम पर जमीन अधिग्रहण के सम्बन्ध में किसानों ने सरकार व जिला प्रशासन से यह समझौता किया था कि जमीन के एवज में किसानों को सर्किल रेट या फिर बाजार रेट में जो अधिक होगा उसके मुताबिक मुआवजे की राशि तय की जाएगी।
इतना ही नहीं यह भी करार किया गया था कि मकान आदि का मुआवजा पीडब्ल्यूडी के निर्धारित रेट पर दिया जाएगा। साथ ही प्रभावित परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी दी जाएगी, लेकिन जिला प्रशासन अपने वादे से मुकर रहा है। किसान जिला प्रशासन की वादाखिलाफी को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
किसानों का जो हक है वह उन्हें मिलकर रहेगा। इसके लिए सरकार व प्रशासन से अंतिम दम तक लड़ाई लड़ी जाएगी। इसके बाद जुलूस निकालकर किसानों ने नगर भ्रमण किया और जिला प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
भाकपा माले केंद्रीय कमेटी सदस्य सुधाकर यादव ने कहा कि किसानों संग किये गये समझौते को अपने हित के लिए तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। प्रशासन किसानों संग धोखा कर रहा है।
इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर गुलाब चंद्र, श्रवण कुशवाहा, भोला पासवान, राहुल सिंह, शान्ती देवी, उमाशंकर, सत्यनारायण सिंह, किस्मत यादव आदि उपस्थित रहे।