फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Accused who was running away after murder in Kaushambi arrested

Chandauli News: कौशांबी में हत्या कर भाग रहा आरोपी गिरफ्तार

Wed, 06 Nov 2024 02:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Accused who was running away after murder in Kaushambi arrested
पीडीडीयू नगर। जीआरपी, आरपीएफ और मुगलसराय कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को पीडीडीयू जंक्शन पर जयनगर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन से एक युवक को गिरफ्तार किया। वह कौशांबी जिले के ग्राम प्रधान के पुत्र की हत्या का आरोपी है।
विज्ञापन

कौशांबी जिले के करारी थाना क्षेत्र के नेवारी गांव के प्रधान विश्वनाथ सरोज के पुत्र अजय सरोज (22) का शव मंगलवार को गांव के कुएं में मिला। अजय के सिर पर गहरे चोट के निशान थे। विश्वनाथ सरोज ने तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के संदीप और सुधांशु ने अपने साथियों के साथ मिलकर मेरे पुत्र की हत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इस बीच जीआरपी को सूचना मिली कि आरोपी संदीप जयनगर फेस्टिवल स्पेशल से मुंबई भाग रहा है। इस पर जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार, आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत और मुगलसराय कोतवाली प्रभारी विजय बहादुर सिंह घेराबंदी कर दी। दोपहर 12:53 ट्रेन पीडीडीयू स्टेशन पहुंची तो संदीप एसी कोच से निकल कर जनरल कोच की तरफ जाता दिखा। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक ने बताया की हत्यारोपी संदीप को गिरफ्तार कर कौशांबी पुलिस को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed