{"_id":"60e89d808ebc3edf8f046059","slug":"accused-of-converting-a-neighboring-minor-by-driving-away-chandauli-news-vns5995755172","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोस की नाबालिग को भगाकर धर्मपरिवर्तन कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोस की नाबालिग को भगाकर धर्मपरिवर्तन कराने का आरोप
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी नाबालिग को युवक द्वारा भगाकर पश्चिम बंगाल ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी युवक नाबालिग के घर के समीप बन रहे एक मकान में मजदूरी करता था। घटना के बाद परिवार वालों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। परिवार वालों के अनुसार पश्चिम बंगाल के मालदा से आये फोन पर लोगों ने किशोरी का धर्म परिवर्तन कर शादी कराने की बात कही है। इसके बाद से परिवार के लोग किसी अनहोनी को लेकर काफी चिंतित है।
परिजनों के अनुसार 28 जून की देर रात किशोरी घर से गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं भी पता नहीं चला सका। इस दौरान किसी ने बताया कि किशोरी को पड़ोस में निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहा एक युवक अपने साथ पश्चिम बंगाल ले गया है। किशोरी के पिता ने बताया कि पड़ोस में एक मकान बन रहा था। जहां पश्चिम बंगाल के कई मजदूर कार्य कर रहे थे। बताया कि सभी अपना उनके सामान उनके घर में ही रखते थे।
घटना के बाद किशोरी के पिता ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के हरिशचंद्रपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी युसूफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। किशोरी के पिता ने बताया कि 29 जून की देर शाम एक व्यक्ति ने उन्हें फोन करके बताया कि वे युसूफ का बड़ा भाई है। उसने कहा कि मालद आकर बेटी का धर्म परिवर्तन करा दें ताकि युसूफ से उसकी शादी कराई जा सकें। इस संबंध में सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।