{"_id":"6720d2c5af57d77db40c76d2","slug":"accused-absconded-from-alinagar-police-station-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli: अलीनगर थाने से आरोपी फरार, मोबाइल चाेरी में लाया गया था थाने, तलाश के लिए टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli: अलीनगर थाने से आरोपी फरार, मोबाइल चाेरी में लाया गया था थाने, तलाश के लिए टीम गठित
Tue, 29 Oct 2024 05:49 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 29 Oct 2024 05:49 PM IST
सार
चंदौली के अलीनगर थाने से मोबाइल चोरी का आरोपी फरार हो गया। जिसके बाद थाने में हलचल का माहौल है। अधिकारियों ने फरार आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन कर दिया है।
विज्ञापन
अलीनगर थाने से आरोपी फरार
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
अलीनगर थाने से मोबाइल चोरी में पकड़ा गया आरोपी मंगलवार की सुबह पुलिस को चकमा देकर थाने फरार हो गया। इससे विभाग में खलबली मच गई। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित टीम लगातार दबिश दे रही है। एसपी आदित्य लांग्हे ने लापरवाह आरक्षी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है। साथ ही मुकदमा दर्ज करने का निर्देश भी दिया है।
विज्ञापन
अलीनगर पुलिस ने ताराजीवनपुर निवासी संदीप जायसवाल को पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोप में सोमवार को पकड़ा था। जिसे थाने के हवालात में रखा गया था। मंगलवार की सुबह एक कांस्टेबल उसे शौच के लिए साथ लेकर गया। इसी दौरान आरोपी सिपाही को चकमा देकर मोबाइल चोर फरार हो गया। जानकारी होते ही थाने में खलबली मच गई। पुलिस टीम फरार चोर को ढूंढने में जुटी है।
विज्ञापन
एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि फरार आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है। लापरवाही बरतने वाले आरक्षी को निलंबित कर दिया गया है। मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन