फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Absconding by snatching purse, mangalsutra and earrings from the woman

दिनदहाड़े महिला से पर्स, मंगलसूत्र और झुमका छीनकर फरार हुए बदमाश

Tue, 22 Feb 2022 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
Absconding by snatching purse, mangalsutra and earrings from the woman
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया गांव के समीप सोमवार को चार पहिया वाहन सवार हौसला बुलंद बदमाशों में दिनदहाड़े एक महिला को बीच सड़क पर रोककर कान का झुमका, मंगल सूत्र और पर्स छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद महिला ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पीड़िता से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी रही।
विज्ञापन

बिछिया गांव निवासी सिद्धनाथ की पत्नी मोनी देवी सोमवार को घर से बैंक जाने के लिए के लिए निकली थी । जैसे ही ओरियंटल बैंक के पास पहुंची की पीछे से आ रही तेज रफ़्तार स्कोर्पियों गाड़ी महिला के सामने आकर खड़ी हो गई। इसके बाद उसमें उतरे बदमाशों ने महिला से कान का झुमका, मंगलसूत्र और पर्स छीन लिया और मौके से फरार हो गये। घटना के बाद महिला रोते बिलखते अपने घर पहुंची और घटना के बारे में परिवार वालों को बताया । बाद में परिवार के लोग महिला को लेकर सदर कोतवाली पहुंचे और घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी । इस बाबत कोतवाल शेषधर पांडेय ने बताया कि महिला से मिली तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed